Work from home
Work from home
Share This Article

रायपुर,15 मई 2026/ ETrendingIndia / Work from home implemented 2 days a week in Delhi: Advice to private companies / दिल्ली वर्क फ्रॉम होम , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपनाते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार ने गुरुवार को हफ्ते में 2 दिन के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है।

दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी अब सप्ताह में 2 दिन घर से काम करेंगे। साथ ही, ईंधन की खपत कम करने के लिए अब 50 प्रतिशत आधिकारिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

निजी कंपनियों से भी इस सुझाव का पालन करने को कहा गया है। इसके लिए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं।

दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम व्यस्त समय के दौरान यातायात जाम और ईंधन की खपत को कम करने के लिए कार्यालय समय में भी बदलाव करेंगे।

राज्य सरकार ने सरकारी वाहनों का उपयोग कम करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को आवंटित पेट्रोल की सीमा में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है।

दिल्ली में मेट्रो दिवस मनाया जाएगा और सरकार लोगों से सप्ताह में एक बार कार-मुक्त दिवस का पालन करने की अपील भी करेगी।

दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि वह अगले 6 महीनों तक कोई भी नया वाहन नहीं खरीदेगी।

सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, सरकारी कर्मचारियों के लिए 29 सरकारी कॉलोनियों में 58 विशेष बसें चलाई जाएंगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल औऱ डीजल की बचत की अपील की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने काफिले की गाडिय़ों को कम कर दिया है।