दिल्ली युवक यमुना पुल से कूदा
दिल्ली युवक यमुना पुल से कूदा
Spread the love

रायपुर / ETrendingIndia / दिल्ली युवक यमुना पुल से कूदा , वीडियो कॉल के दौरान दर्दनाक घटना

दिल्ली युवक यमुना पुल से कूदा , दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक युवक ने अपनी बहन से वीडियो कॉल के दौरान यमुना पुल से छलांग लगा दी। घटना रविवार देर रात करीब 11:20 बजे हुई।

युवक की पहचान

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान 21 वर्षीय ऋतिक के रूप में हुई है। बहन के साथ बहस के बाद उसने अचानक पुल से कूदने का कदम उठा लिया।

बहन ने दी पुलिस को सूचना

युवक की बहन सुमन ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद sunlight colony थाने की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

फिलहाल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।