Share This Article रायपुर, 24 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / बदलते मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इसके साथ ही मलेरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर बता रह रहे हैं कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया से कैसे बचें। बदलते मौसम में तापमान, नमी और हल्की ठंडक की वजह से मच्छर पनपने लगते हैं। इसी वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है, जबकि मलेरिया फैलाने वाला एनोफिलीज मच्छर शाम से रात के बीच अधिक सक्रिय रहता है। सही समय पर सतर्कता और कुछ अच्छी आदतें अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। डॉक्टर डॉ. सुधीर गांगेय , सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन , वीवाई हॉस्पिटल बता रहे हैं बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया से कैसे बचें। डेंगू, मलेरिया से बचने के आसान उपाय घर, छत, बालकनी और आसपास कूलर, गमले, टायर, बाल्टी या अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। पानी वाले हिस्से को हर सप्ताह खाली करके साफ करें। पानी की टंकियों और कंटेनरों को अच्छी तरह ढककर रखें। पूरी बांह के कपड़े, लंबी पैंट और मोजे पहनें। त्वचा पर निर्देशानुसार मच्छर-रोधी क्रीम लगाएं तथा दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाएं।सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। डेंगू फैलाने वाला मच्छर प्राय: दिन में और मलेरिया वाला मच्छर अक्सर शाम से रात के बीच काटता है, इसलिए पूरे दिन सावधानी आवश्यक है। घर और आसपास सफाई रखें, नालियों में पानी रुकने पर स्थानीय निकाय की व्यवस्था करें। तेज बुखार, सिर या शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, ठंड लगना, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी होने पर चिकित्सक से जांच कराएं। पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, रक्तस्राव, चक्कर, बेहोशी या सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। बुखार में पर्याप्त तरल पदार्थ लें। डॉक्टर की सलाह के बिना एस्पिरिन या आइबुप्रोफेन न लें, क्योंकि डेंगू में ब्लड फ्लो का खतरा बढ़ सकता है। पैरासिटामोल भी उचित मात्रा में चिकित्सकीय सलाह से लें। आज ही घर और आसपास जमा पानी की जांच करके उसे हटाना सबसे उपयोगी पहला कदम है। Share This Article Post navigation बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय