Share This Article

रायपुर, 20 दिसम्बर 2025 / ETrendingIndia / From farm to prosperity: Better paddy prices changed the lives of a teenage couple / धान की बेहतर कीमत , कहते हैं कि जब मेहनत को सही मूल्य मिले, तो सपने भी सच होने लगते हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी के किसान श्री युगल किशोर साहू की कहानी इसी सच्चाई का जीवंत उदाहरण है।

शासन की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर मजबूत धान खरीदी व्यवस्था ने उनके जीवन को नई दिशा दी है।

करीब साढ़े सात एकड़ भूमि में खेती करने वाले युगल किशोर साहू ने इस वर्ष अपनी धान की फसल 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर बेची। समय पर भुगतान और उचित कीमत ने उन्हें न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा दी, बल्कि खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह भी कई गुना बढ़ा दिया।

खेती से मिली आय अब उनके परिवार के सपनों को आकार दे रही है। श्री साहू नए घर का निर्माण पूरा कर रहे हैं। बच्चों के विवाह, छट्ठी जैसे पारिवारिक आयोजनों का खर्च अब बिना किसी कर्ज या चिंता के आसानी से पूरा हो रहा है। उनके चेहरे की संतुष्टि उनकी सफलता की सबसे बड़ी गवाही है।

धान की बेहतर कीमत , युगल किशोर साहू सिर्फ धान तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों को भी अपनाया। फसल विविधीकरण से जहां अतिरिक्त आमदनी हुई, वहीं खेती का जोखिम भी कम हुआ।

श्री साहू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि बेहतर समर्थन मूल्य ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है। आज वे गर्व से कहते हैं—
“अब खेती सिर्फ गुज़ारे का साधन नहीं, बल्कि सम्मान और खुशहाली का रास्ता बन गई है।”