रायपुर 25 सितम्बर, 2025 / ETrendingIndia / Bonus gift to paddy producing farmers before Diwali: Chief Minister Dr. Yadav, Rs 337 crore bonus transferred to 6.69 lakh paddy producing farmers/ धान किसानों को बोनस , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में 6 लाख 69 हजार 272 धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन (बोनस) राशि सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में अंतरित की।
मुख्यमंत्री ने पूर्व में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार अधिकतम 10 हजार रूपये की बोनस राशि देने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले में करीब 245 करोड़ रुपये की लागत वाले 78 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 39 करोड़ रूपए लागत से बालाघाट में सरेखा आर.ओ.बी. एवं परसवाड़ा में 31 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण भी शामिल है।
धान किसानों को बोनस , मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले में हुए रोजगार महोत्सव के जरिए चुने गए 3700 से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नियुक्ति पत्र भी दिए। इन चयनितों में लगभग 1000 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें बेंगलुरु की निजी कंपनियों में नियुक्ति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि गेहूं और सोयाबीन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बालाघाट जिले के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर का चावल और जैविक गुड़ भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कटंगी में नया सामुदायिक अस्पताल बनाया जाएगा। हाईस्कूल को हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रोन्नत किया जाएगा। कटंगी से सिवनी राजमार्ग पर नया सेतु बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेंच नेशनल पार्क की परिधि क्षेत्र से लगे खेतों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर सोलर फेंसिंग कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजीव सागर सिंचाई परियोजना से नहलेसरा बांध को इंटरलिंक कराने के लिए परीक्षण कराकर कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले क्षेत्र के 5 मृतकों को मुआवजे की शेष राशि के रूप में 17-17 लाख रूपए देने की घोषणा की। इन सभी मृतकों के परिजन को 25-25 लाख रुपए मुआवजा मिलना था इसमें से 8-8 लाख रूपए परिजनों को पहले ही दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जीआई टैग वाले चिन्नौर के चावल की खुशबू दूर-दूर तक फैली हुई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में बालाघाट के कुछ युवा पथ भ्रमित हो गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय कर दी है। आज बालाघाट के 850 जवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। अब यहीं के युवा यहीं पर प्रशिक्षण लेकर अपने गांव, कस्बे, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों की रक्षा करेंगे।
राज्य सरकार ने लाड़ली बहनों से किया वादा भी निभाया है। रक्षाबंधन पर उन्हें 1500 रुपए दिए, अब दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रुपए देंगे। हम धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए कर देंगे।
राज्य सरकार ने गौमाता को संरक्षण देने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है। सरकार ने गौशालाओं के अनुदान की राशि बढ़ाई है। प्रदेश में बड़ी-बड़ी गौशालाएं खोली जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने चलाया पेडी ट्रांसप्लांटर
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पेडी ट्रांसप्लांटर की खूबियों को जाना और उसे चलाकर भी देखा। स्व-सहायता समूह की लखपति बहनों ने तुअर दाल बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री जीएसटी महाबचत उत्सव स्टॉल का अवलोकन किया।
धान का कटोरा है बालाघाट
बालाघाट जिले को मध्यप्रदेश का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, क्योंकि यहां 1.5 लाख हेक्टेयर से भी अधिक रकबे में धान की खेती होती है और हर सीजन में समर्थन मूल्य पर करीब 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान यहां से खरीदी जाती है।
प्रदर्शनी में उन्नत कृषि यंत्र जैसे – ड्रोन, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रीपर, बेलर एवं लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसी नई तकनीक, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित उत्पाद, मत्स्य पालन के नवाचार और बालाघाट जिले में डेयरी विकास की संभावनाएं भी रोचक तरीके से प्रदर्शित की गईं।