रायपुर 14 मई 2026/ ETrendingIndia / Centre hikes support price of paddy: Will Chhattisgarh farmers get Rs 3100 this time as before ? धान MSP 2026 , Government of India द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 72 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने के बाद Government of Chhattisgarh पर पड़ने वाला अतिरिक्त वित्तीय भार कम होगा। क्योंकि इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि राज्य के किसानों को धान के लिए पहले की तरह ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल ही मिलेंगे।
अब सामान्य धान का MSP 2369 रुपए से बढ़कर 2441 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का MSP 2389 रुपए से बढ़कर 2461 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए MSP और बोनस के बीच की अंतर राशि अलग से देती है।
केंद्र द्वारा MSP बढ़ाने से अब राज्य सरकार को प्रति क्विंटल 72 रुपए कम बोनस देना पड़ेगा। इससे किसानों की आय पर कोई असर नहीं पड़ेगा, उन्हें पिछले सालों की भांति ही धान की राशि मिलेगी, लेकिन राज्य सरकार के खजाने पर बोझ कुछ कम होगा।
छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए कब से मिल रहे हैं?
छत्तीसगढ़ में किसानों को धान पर लगभग 3100 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान खरीफ विपणन सीजन 2023-24 से मिलना शुरू हुआ।
यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 के बाद लागू की गई, जिसमें समर्थन मूल्य के साथ राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अंतर राशि दी जा रही है।
