रायपुर 17 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Dhanteras: A confluence of health, prosperity and Ayurveda, this year it will be celebrated on 18th October, know the timing of the puja / धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्त , कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है, यह मान्यता है कि इस दिन वे समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे.
भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक तथा देवताओं के वैद्य माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस को “धन्वंतरि जयंती” और “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है।
मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
संपत्ति और समृद्धि के प्रतीक के रूप में इस दिन सोना-चांदी, तांबा या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन वस्तुओं की खरीद से घर में सुख-समृद्धि और अन्न की देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।
🪔 धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (2025)
तारीख: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
🕖 समय: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक
⏱️ कुल अवधि: 1 घंटा 4 मिनट।
