रायपुर 26 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Chhattisgarh cadre DIG Ratan Lal Dangi suspended: No conduct in accordance with the post, indecent and morality / DIG रतन लाल डांगी निलंबित , छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग भारतीय पुलिस सेवा के 2003 कैडर के अधिकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
विभाग द्वारा आज जारी इस आदेश के अनुसार श्री डांगी द्वारा पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के गरिमापूर्ण पद पर पदस्थ रहते हुए, पद के अनुरूप आचरण का प्रदर्शन न करते हुए अशोभनीय एवं नैतिकता के प्रतिकूल आचरण प्रदर्शित करना तथा अपने पद के प्रभाव का दुरूपयोग तथा स्थापित सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करते हुए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (1) एवं नियम (2-ख) (vii) नियम 17-क (दो) का उल्लंघन करना प्रथम दृष्टया परिलक्षित होता है।
आदेश में कहा गया है कि श्री रतन लाल डांगी का उक्त कृत्य इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मिडिया में प्रसारित एवं प्रचारित हुआ है, जिसके कारण सामान्य जनमानस एवं समाज में पुलिस की छवि धूमिल हुई। इनअनैतिक कृत्य के लिए श्री रतन लाल डांगी व्यक्तिगत स्तर पर पूर्ण रूप से जिम्मेदार है, ऐसा प्रतीत होता है। जिसके कारण उनके विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।


