Share This Article रायपुर, 10 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दिवाली के बाद देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 9 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा का बहादुरगढ़ 400 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शीर्ष 20 शहरों की सूची में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं। दिल्ली 344 AQI के साथ 12वें स्थान पर है। हरियाणा के शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण सूची में दूसरे स्थान पर हरियाणा का चरखी दादरी (389), चौथे पर रोहतक (378), सातवें पर फरीदाबाद (350), आठवें पर पंचगांव (350) और दसवें पर कैथल (347) है। गुरुग्राम 345 AQI के साथ 11वें स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान भी प्रभावित उत्तर प्रदेश का खोड़ा 380 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। अनपरा 355, नोएडा 332, खुर्जा 331 और गाजियाबाद 324 AQI के साथ सूची में शामिल हैं। राजस्थान का खैरथल 362 और श्रीगंगानगर 350 AQI पर रहा। सांस और दिल के मरीजों के लिए खतरा विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखों का धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, निर्माण कार्यों की धूल और पराली जलाना प्रदूषण बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं। ठंडी हवा और धीमी हवाएं भी प्रदूषकों को वातावरण में रोकती हैं। AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा बहुत खराब मानी जाती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। Share This Article Post navigation वायु प्रदूषण से 2023 में 20 लाख मौतें…! कांग्रेस ने सरकार को चेताया; कहा- कारोबार से ज्यादा जरूरी सांस लेना चूहों ने कबाड़ कर दी करोड़ों की मर्सिडीज…! तीन महीने से वर्कशॉप में खड़ी SUV…बिना इस्तेमाल भरी जा रही ₹2.5 लाख EMI