Sugarcane farmers receive a happy gift before Diwali
Sugarcane farmers receive a happy gift before Diwali
Share This Article

रायपुर 19 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Sugarcane farmers receive a happy gift before Diwali, incentives provided / दीपावली से पहले गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि , पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियाँ लेकर आई है। आज 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई जिससे क्षेत्र के लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला।

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि , लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया जिला-कबीरधाम में पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों एवं किसानों हितैषी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम , सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 17 अक्टूबर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि जारी की गई।

वहीं आज दीपावली से पहले गन्ना विक्रेता किसानों को वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान की राशि रू. 8 करोड़ 36 लाख जारी कर दी गई है, इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के अतिरिक्त रिकव्हरी राशि रू. 1 करोड़ 65 लाख भी भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित कर दिया गया है। शेष रिकव्हरी राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जावेगा।

कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि गन्ना किसानों को राज्य शासन से 2 दिवस पूर्व ही देय गन्ना प्रोत्साहन राशि तथा आज जारी मूल भुगतान एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि सहित दीपावली त्यौहार के पूर्व क्षेत्र के गन्ना उत्पादक विक्रेता किसानो को कुल 15.99 करोड़ रू. का भुगतान किया गया।

दीपावली के पहले किसानों को मिले इस उपहार से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इस वर्ष की दीपावली क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए दुगुनी खुशियाँ लेकर आई है .