Diwali Milan SamarohDiwali Milan Samaroh
Share This Article

भोपाल, 8 नवंबर 2026। Diwali Milan Samaroh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दीपावली के पावन पर्व पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों तथा जन सामान्य ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दीपोत्सव की मंगलकामनाएं प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, संत-वृंद सहित कई जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारियों और जन सामान्य ने मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान किया। आत्मीयता, उल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आंगतुकों ने अंगवस्तत्रम और पुष्पमाला पहनाकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दीपावली मिलन समारोह में कई समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज हित में कार्य करने वाली संस्थाओं को राज्य सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्र में जारी विकास कार्यों और कल्याण गतिविधियों के लिए आभार माना तथा प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को दीपों, रंगोली और फूलों से सजाया गया।


Share This Article
Advertisement Carousel