Share This Article रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि इसके पीछे सख्त कानून सबसे बड़ी समस्या है। दरअसल, मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों ने ट्रंप से सीधे तौर पर पूछा था कि क्या वह 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लडऩे को लेकर गंभीर हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि वह लडऩा चाहते हैं। ट्रंप ने खुश होकर कहा, हर कोई मुझसे यह सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है। मैं चुनाव लडऩा चाहता हूं, लेकिन कानून बहुत सख्त है। मुझसे हर कोई यही पूछता है। ट्रंप ने ओहियो में पैट्रियट गेम्स का जिक्र करते हुए कहा, यहां तक कि आज रात भी, कार्यक्रम में लोग 2028 चिल्ला रहे हैं। हर कोई चाहता है कि मैं ऐसा करूं, लेकिन कानून बहुत सख्त है। ट्रंप पत्रकारों से जिस सख्त कानून का जिक्र कर रहे हैं, वह अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन से लिया गया है। धारा 1 के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 2 बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता है। इस संशोधन को कांग्रेस ने 1947 में मंजूरी दी थी और राज्यों ने फरवरी 1951 में इसकी पुष्टि की थी। ट्रंप पहली बार 2016 में और फिर 2024 में राष्ट्रपति चुने गए हैं। ट्रंप 2020 में चुनाव जो बाइडन से हारे थे। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कोई सीमा नहीं थी। राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन द्वारा स्थापित परंपरा का पालन करते थे, जिन्होंने तीसरे कार्यकाल में जाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने 1944 में चौथी बार राष्ट्रपति बनकर परंपरा को तोड़ दिया। Share This Article Post navigation पाकिस्तानी पूर्व मंत्री लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों साथ दिखे, खुद को हाफिज का गुलाम बताया