Share This Article रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। Donganal Bridge : छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिलों में आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मनियारी नदी और डोंगानाला पर दो उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने दोनों पुलों और उनके पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। मनियारी नदी पर 7.67 करोड़ से बनेगा पुल मुंगेली जिले के तखतपुर-बरेला मार्ग पर मनियारी नदी में मौजूदा जलमग्नीय पुल की जगह नया उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 7 करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले आवागमन को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। डोंगानाला पर 6.59 करोड़ होंगे खर्च बिलासपुर जिले के बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग पर डोंगानाला में पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 58 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर लोक निर्माण विभाग को दोनों निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पालन, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पुलों से दोनों जिलों में सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ बरसात में आवागमन की परेशानियां कम करने में मदद मिलेगी। Share This Article Post navigation EPICON 2026 : सस्ती दवाएं, गांवों तक बेहतर इलाज और नकली दवाओं पर सख्ती जरूरी-राज्यपाल रमेन डेका Drinking Alcohol : पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत, दो युवकों का इलाज जारी