रायपुर 14 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Navratri: Several express trains to stop in Dongargarh, MEMU facilities also increased / डोंगरगढ़ नवरात्रि ट्रेन स्टॉपेज , चैत्र नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए भारतीय रेल 10 ट्रेनों का अस्थायी स्टापेज बनाएगी । रेलवे ने 19 से 27 मार्च तक विशेष व्यवस्था की है। इस दौरान –
बिलासपुर-भगत की कोठी,
भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर, बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई,
चेन्नई-बिलासपुर,
बिलासपुर-पुणे,
पुणे-बिलासपुर, रायपुर-सिकंदराबाद
और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव डोंगरगढ़ में रहेगा।
मेमू को अधिक दूरी तक चला जाएगा, स्पेशल मेमू भी चलेगी
इसके अलावा गोंदिया-दुर्ग मेमू को रायपुर तक, रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को गोंदिया तक बढ़ाया गया है तथा डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
