रायपुर 16 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Delhi Pollution Control Committee Recruitment 2020: Rolling Advertisement Released for 47 Deputation Posts / DPCC भर्ती 2026 , दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अंतर्गत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर भर्ती के लिए रोलिंग विज्ञापन जारी किया है। कुल 47 पदों पर योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता (6 पद), पर्यावरण अभियंता (13), सहायक पर्यावरण अभियंता (11), वरिष्ठ वैज्ञानिक (1), वैज्ञानिक ‘बी’ (1), वैज्ञानिक सहायक (3), वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (5), सहायक विधि अधिकारी (1), कानूनी सहायक (5) और प्रोग्रामर (1) शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
केंद्र/राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान, स्वायत्त निकाय, वैधानिक निकाय और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत पात्र अधिकारी/कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी डीपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.dpcc.delhigovt.nic.in के अंतर्गत ‘कार्यालय आदेश एवं परिपत्र’ शीर्षक पर उपलब्ध है।
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर प्रशासनिक अधिकारी, डीपीसीसी, तीसरी मंजिल, आईटी पार्क, डीएमआरसी बिल्डिंग, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110053 पते पर जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
31 जनवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर प्रथम चरण में विचार होगा। 15 फरवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर द्वितीय चरण और 28 फरवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर तृतीय चरण में विचार किया जाएगा।
