Share This Article दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026। DPCC Recruitment : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने विभिन्न विभागों में 59 पदों पर भर्ती के लिए सतत विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) के आधार पर की जाएगी। इसमें पर्यावरण अभियंता, वैज्ञानिक, विधि अधिकारी और सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों तथा अन्य पात्र सरकारी संस्थानों में नियमित रूप से कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी नियुक्ति भर्ती में वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता के 8, पर्यावरण अभियंता के 15, सहायक पर्यावरण अभियंता के 15, वैज्ञानिक-बी के 1, वैज्ञानिक सहायक के 4 और सहायक विधि अधिकारी के 1 पद शामिल हैं। इसके अलावा अपर निदेशक (वैज्ञानिक-ई), वरिष्ठ वैज्ञानिक एल-II, वरिष्ठ वैज्ञानिक एल-I, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, विधि सहायक और सिस्टम एनालिस्ट के पद भी विज्ञापित किए गए हैं। वेतन स्तर 4 से 13 तक पदों के अनुसार वेतन स्तर-4 से स्तर-13 निर्धारित है। प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी डीपीसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तीन चरणों में होगी आवेदनों पर विचार 31 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त आवेदन: प्रथम चरण। 15 नवंबर 2026 तक प्राप्त आवेदन: द्वितीय चरण। 30 नवंबर 2026 तक प्राप्त आवेदन: तृतीय चरण। यहां भेजें आवेदन इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में उचित माध्यम से आवेदन प्रशासनिक अधिकारी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, तृतीय तल, आईटी पार्क, डीएमआरसी भवन, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110053 के पते पर भेज सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: http://dpcc.delhigovt.nic.in (Office Order & Circulars अनुभाग) Share This Article Post navigation IIIT Sonepat Recruitment 2026 : असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पदों पर भर्ती, 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन