Holi alert
Holi alert
Share This Article

रायपुर 3 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Holi alert: Dr Sunil Kalra to provide free treatment at Holi/ डॉ सुनील कालड़ा होली उपचार , होलिका दहन और होली हुड़दंग के साथ साथ ऐसे अवसर पर चिकित्सकों की अनुपलब्धता और आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों की परेशानियों को देखते हुए, कालड़ा प्लास्टिक कास्मेटिक एवं बर्न सेंटर के संचालक डां सुनील कालड़ा दो दिन निशुल्क प्राथमिक उपचार व सलाह देंगे।

यह विशेष व्यवस्था रायपुर के पचपेड़ी नाका, धमतरी रोड, कलर्स माल के पास और चौबे कालोनी स्थित कालड़ा प्लास्टिक कास्मेटिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर में उपलब्ध रहेगी।

डां कालड़ा ने आम जनता से अपील की है कि रंग खेलने से पहले शरीर और बालों में तेल, माइस्चराइजर और लिप बाम लगाएं। होली सिर्फ हर्बल रंगों से खेलें। ज्वलनशील व हानिकारक रंगों से बचें लापरवाहीपूर्वक होली न खेलें व गुब्बारे आंखों पर न मारें। छोटे बच्चों को ज्वलनशील एवं केमिकल रंगों से दूर रखें और शांतिपूर्वक शालीनता के साथ होली मनाएं।