रायपुर 6 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / DRDO Apprentice Recruitment 2020: Golden opportunity for engineering, diploma and ITI qualified youth / DRDO अपरेंटिस भर्ती 2025 , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की प्रमुख प्रयोगशाला रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण एक वर्ष की अवधि के लिए है।
कुल पद और योग्यताएं
विज्ञापन संख्या RCI/HRD/Apprenticeship/Advt/2025-26 के अनुसार कुल 195 पदों पर भर्ती होगी। इनमें –
ग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentice) – 40 पद (B.E./B.Tech. इन ECE, EEE, CSE, Mechanical, Chemical)
टेक्नीशियन अपरेंटिस (Diploma) – 20 पद (Diploma इन ECE, EEE, CSE, Mechanical, Chemical)
ट्रेड अपरेंटिस (ITI पास) – 135 पद (Fitter, Welder, Turner, Machinist ,Diesel- Mechanic, Draughtsman ( mechanical), Electrician, Electronics, library assistant, Computer Operator आदि ट्रेड)
स्टाइपेंड व नियम
अपरेंटिस को वेतनमान सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार मिलेगा। चयन Apprentices Act 1961 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।
ग्रेजुएट व डिप्लोमा अभ्यर्थी: https://nats.education.gov.in और आईटीआई ट्रेड अभ्यर्थी: https://apprenticeshipindia.gov.in में registration करवाना होगा.
आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी। यह विज्ञापन रोजगार समाचार 27 सितंबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है.
DRDO अपरेंटिस भर्ती 2025 , केवल 2021 से 2025 के बीच पास आउट उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।अधिक जानकारी के लिए
विस्तृत विवरण और पात्रता मानदंड डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट https://drdo.gov.in पर उपलब्ध हैं.
