रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Defence High Altitude Research Institute
Walk-in interview for Junior Research Fellow and Research Associate on February 24 in Chandigarh / डीआरडीओ डीआईएचएआर भर्ती 2026 , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत रक्षा उच्च ऊंचाई अनुसंधान संस्थान (DIHAR), लेह- लद्दाख क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA) पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है।
संस्थान ने कुल 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 22 पद जूनियर रिसर्च फेलो और 3 पद रिसर्च एसोसिएट के हैं। ये पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सामग्री इंस्ट्रूमेंटेशन आदि संबंधित इंजीनियरिंग विषयों से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए हैं।
योग्यता:
जेआरएफ पद के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक के साथ वैध GATE स्कोर आवश्यक है। आरए पद के लिए पीएचडी या एमटेक के साथ तीन वर्ष का शोध अनुभव जरूरी है।
मानदेय:
जेआरएफ को 37,000 रुपये प्रतिमाह तथा आरए को 67,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 फरवरी 2026 को सुबह 8.45 बजे तक दिहार बेस स्टेशन, 3 बी आर डी के पास औद्योगिक क्षेत्र फेस 2, चंडीगढ़ में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
