DrishyamDrishyam
Share This Article

रायपुर, 31 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म को लेकर दर्शकों की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में दृश्यम: द कन्क्लूजन का एलान हुआ और फिल्म के किरदारों के आधे चेहरों के साथ उनके नाम भी सामने आए. अब मेकर्स एक-एक कर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं. साथ ही उनके फर्स्ट लुक के साथ कुछ लाइनें भी छोड़ रहे हैं, जो फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
फिल्म का मुख्य किरदार विजय सलगांवकर है. इस रोल को अजय देगवन बखूब निभा रहे हैं. अब फिल्म की तीसरी आखिरी किस्त में उनका काम किस ऊंचाईयों तक पहुंचता है, यह देखना बाकी है. मेकर्स ने अजय का फर्स्ट लुक जारी कर लिखा है, सही या गलत…जो भी हो, मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं.


पिछले दोनों पार्ट में तब्बू ने रोल से दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया है. उनके किरदार का नाम मीरा देशमुख है, जो एक बड़ी पुलिस अधिकारी हैं. फिल्म की तीसरी किस्त से आए उनके फर्स्ट लुक में वह काफी सीरियस लुक में दिख रही हैं. तब्बू का फर्स्ट लुक जारी कर मेकर्स लिखते हैं, इस चौथी फैल को पूरे सिस्टम ने अंडरएस्टिमेट किया था. अब इंसाफ नहीं, मां का बदला होगा.


फिल्म की मुख्य हीरोइन और विजय सलगांवकर की पत्नी के रोल में श्रेया सरन ने भी कुछ कम कमाल नहीं किया है. श्रेया ने फिल्म में अपने रोल नंदिनी सलगांवकर के साथ पूरा न्याय किया है. फिल्म से आए उनके फर्स्ट लुक में वह काफी सहमी हुईं दिख रही हैं. श्रेया का फर्स्ट लुक जारी कर मेकर्स लिखते हैं, इतने सालों से नॉर्मल क्या होता है हम भूल ही गए हैं. खतरा अभी भी टला नहीं.


रजत कपूर एक बार फिर फिल्म में महेश देशमुख के रोल नजर आएंगे. वह मीरा देशमुख (तब्बू) के पति हैं. फिल्म में उनका रोल बहुत पेचीदा है. उनका किरदार सच के रास्ते पर चलने वाला है, भले ही इसमें अपनों का ही नुकसान क्यों ना हो. इसलिए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा जाता है, वक्त सच का दृश्य दिखा ही देता है.


दृश्यम: द कन्क्लूजन का मजा अब और भी ज्यादा बढऩे वाला है, क्योंकि इसमें जयदीप अहलावत जैसे बेहतरीन एक्टर की एंट्री हो चुकी है. फिल्म में उनका रोल एसपी क्राइम ब्रांच रणवीर सिंह तोमर का होगा. यानी मीरा और महेश देशमुख के बेटे की मौत की पूरी तहकीकात अब जयदीप के हाथों में होगी. जयदीप फिल्म का नया चेहरा है, लेकिन यकीनन वह अपने रोल को आसानी से भूलने नहीं देंगे. मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर लिखा है, अब यह केस एसरी राजवीर सिंह तोमर की टेबल पर है और इसे खोलूंगा भी मैं और बंद भी मैं करूंगा. विजय सलगांवकर के अरेस्ट के बाद.


अपनी जबरदस्त और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर प्रकाश राज की एंट्री बताती है कि फिल्म की आखिरी किस्त बड़ा मोड़ लेने वाली है. फिल्म में प्रकाश राज वकील इंद्रजीत शेट्टी के रोल में दिखेंगे. वह अपने फर्स्ट लुक में कोट-पहने पहने पूरे रौब में दिख रहे हैं. प्रकाश राज के लिए मेकर्स कैप्शन में लिखते हैं, इंद्रजीत शेट्टी सिर्फ कानून नहीं जानता, उसे इस्तेमाल करना भी जानता है. पूरी सलगांवकर फैमिली को जेल भेज के रहूंगा.


अभिषेक पाठक ने दृश्यम: द कन्क्लूजन का निर्देशन किया है. यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. 2 अक्टूबर महज एक तारीख नहीं बल्कि फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा दिलचस्प झूठ भी है. बता दें, अजय देवगन की दृश्यम साउथ सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक है. मोहनलाल फिल्म के तीन पार्ट पूरे कर चुके हैं और हिंदी में अब तीसरे पार्ट का रिलीज होना बाकी है. दृश्यम फ्रेंचाईजी के दर्शकों को अब 2 अक्टूबर 2026 का इंतजार लंबा महसूस हो रहा होगा.


Share This Article