Share This Article रायपुर, 16 अगस्त 2026/ Drought Free Maharashtra : स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में तिरंगा फहराकर महाराष्ट्र को स्थायी रूप से सूखा मुक्त बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश के विकास का प्रमुख ‘विकास इंजन’ बनकर आगे बढ़ रहा है। पानी की बड़ी परियोजनाओं से सूखे पर स्थायी वार फडणवीस ने कहा कि नदियों और जल स्रोतों को आपस में जोड़ने वाली बड़ी परियोजनाओं के जरिए राज्य में सूखे की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। 8.8% की आर्थिक विकास दर मुख्यमंत्री के अनुसार, महाराष्ट्र की आर्थिक विकास दर साल की पहली छमाही में 8.8 प्रतिशत रही। राज्य के 13 जिलों ने अपने प्रमुख विकास लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिए हैं। 56 लाख किसानों का ₹36 हजार करोड़ कर्ज माफ ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर ऋण माफी योजना’ के तहत करीब 56 लाख किसानों का कुल 36,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। अगले साल तक हर किसान को दिन में बिजली फडणवीस ने बताया कि वर्तमान में 76 प्रतिशत किसानों को दिन के समय बिजली मिल रही है। सरकार ने अगले साल तक 100 प्रतिशत किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का भी जिक्र उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े आर्थिक केंद्र के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। Share This Article Post navigation आसमान में दिखी भारतीय सेना की शौर्य गाथा…600 ड्रोन्स ने रचा अद्भुत नजारा