Share This Article रायपुर, 01 अगस्त। Drug Smuggling : छत्तीसगढ़ के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो महिला और दो पुरुष तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, तस्करी में प्रयुक्त एक कार और पायलटिंग के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बाइक से कर रहे थे कार की पायलटिंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की ओर एक कार में गांजा ले जाया जा रहा है और उसके आगे बाइक सवार रास्ता साफ करते हुए पायलटिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक और कार दोनों को रोक लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में 26.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी, विजय बघेल (22), निवासी ओडेकेरा, थाना जैजैपुर। उत्तम चन्द्रा (41), निवासी जैजैपुर। भूरीबाई बघेल (55), निवासी देवरहटा, जिला सक्ती। सव्या शर्मा (28), निवासी पदमपुर रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। Share This Article Post navigation IFS Promotion : वन विभाग में बड़ा प्रमोशन…! ओपी यादव को मिली PCCF की जिम्मेदारी…आदेश जारी Plantion : राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया पौधा…