Dry Day: A major setback for liquor enthusiasts on September 4; shops across the state will remain closed, and bars and clubs will also remain dry.Dry Day
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर। Dry Day : अगर आप 4 सितंबर को शराब खरीदने या बार-रेस्टोरेंट में शराब पीने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में Dry Day रहेगा। इस दौरान शराब की दुकानें ही नहीं, बल्कि बार, होटल-बार, क्लब और अहाते भी बंद रहेंगे।

4 सितंबर को क्या-क्या रहेगा बंद?

राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन देशी और विदेशी मदिरा की सभी फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।

इसके अलावा रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और शराब बेचने या परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों पर भी यह आदेश लागू रहेगा। भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी बंद रहेंगी।

लाइसेंस होने के बाद भी नहीं बेच सकेंगे शराब

Dry Day के दौरान किसी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या दूसरे प्रतिष्ठान को शराब बेचने अथवा परोसने की अनुमति नहीं होगी। स्टार होटल और गैरमालिकाना क्लबों पर भी यही प्रतिबंध लागू रहेगा। यानी शराब का लाइसेंस होने के बावजूद 4 सितंबर को बिक्री और सर्विस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

घर में शराब रखने पर भी निगरानी

सरकार ने शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री के साथ-साथ व्यक्तिगत भंडारण और गैर-लाइसेंसी स्थानों पर शराब रखने को लेकर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर शराब जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब पर छापेमारी की तैयारी

Dry Day के दौरान अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और संग्रहण रोकने के लिए आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालयों के अलावा संभागीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे।

जांच दल संदिग्ध वाहनों और उन स्थानों की जांच करेंगे, जहां अवैध शराब छिपाकर रखने या बेचने की आशंका है। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जन्माष्टमी पर लागू रहेगा आदेश

राज्य सरकार का यह आदेश 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावी रहेगा। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन शराब खरीदने या बार-रेस्टोरेंट में शराब सर्विस लेने की योजना बना रहे लोगों को पहले से इसका ध्यान रखना होगा।


Share This Article