Delhi Transport Corporation
Delhi Transport Corporation
Share This Article

रायपुर 30 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications are invited for Group ‘A’ posts on deputation in Delhi Transport Corporation, last date for application is February 12./ DTC ग्रुप A प्रतिनियुक्ति भर्ती , दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर ग्रुप ‘ए’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसके तहत उप मु. महाप्रबंधक (यांत्रिक) के 4 पद और उप मु. महाप्रबंधक (यातायात) के 4 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वेतनमान 15600–39100 रुपये के साथ 7600 रुपये ग्रेड पे (7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-12) निर्धारित है।

इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिक) का 1 पद और वरिष्ठ प्रबंधक (यातायात) का 1 पद भी प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए वेतनमान 15600–39100 रुपये के साथ 6600 रुपये ग्रेड पे (पे मैट्रिक्स लेवल-11) रहेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता शर्तों, आवेदन पत्र के प्रारूप और अन्य विस्तृत जानकारी डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.dtc.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उचित माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।