Share This Article

1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने जनवरी 2027 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और मानविकी सहित विभिन्न विषयों में शोध के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।

अनेक विषयों में पीएचडी का अवसर

विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन, प्रबंधन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और भू-सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में प्रवेश मिलेगा।

छह श्रेणियों में प्रवेश

पीएचडी के लिए DTU फेलोशिप, अन्य संस्थाओं की फेलोशिप, बिना फेलोशिप, प्रायोजित पूर्णकालिक, अंशकालिक और उद्योगों में कार्यरत पेशेवरों के लिए प्रवेश का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित है। चयन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। निर्धारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल तथा कुछ अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी DTU के प्रवेश पोर्टल https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/ पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dtu.ac.in देख सकते हैं।

हेल्पलाइन ईमेल: [email protected]


Share This Article