e-bus and e-trucks
e-bus and e-trucks
Share This Article

रायपुर 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Adoption of e-bus and e-trucks across the country: High Level Consultation Meeting / ई-बस और ई-ट्रक , भारत के स्वच्छ गतिशीलता को गति देने के बड़े प्रयास के तहत केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में देशभर में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक ट्रकों को व्यापक रूप से अपनाने और उनके संचालन को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च-स्तरीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में फ्लीट ऑपरेटर, एग्रीगेटर, परिवहन क्षेत्र के अग्रणी, वित्तीय संस्थान, लीजिंग कंपनियां और तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम से जुड़े उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक का उद्देश्य परिचालन संबंधी वास्तविकताओं को समझना, ई-बसों और ई-ट्रकों को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और सरकार तथा निजी हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।

भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सचिव श्री कामरान रिजवी और अपर सचिव डॉ. हनीफ कुरैशी ने भारत में इलेक्ट्रिक हेवी मोबिलिटी के भविष्य के रोडमैप पर हितधारकों के साथ अपने विचार साझा किए।

इलेक्ट्रिक बसें भारत में यात्री परिवहन की बनेगी भविष्य की रीढ़

एचडी कुमारस्वामी ने इस बात पर बल दिया कि इलेक्ट्रिक बसें भारत में यात्री परिवहन की भविष्य की रीढ़ बनने जा रही हैं, जबकि इलेक्ट्रिक ट्रक सतत रसद और माल ढुलाई के भविष्य को आकार देने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाएंगे।

कुमारस्वामी ने कहा, “भारत स्वच्छ और कुशल परिवहन की दिशा में एक निर्णायक बदलाव का गवाह बन रहा है।

ई-बसें यात्री गतिशीलता का भविष्य हैं, और ई-ट्रक हमारे देश में रसद और माल परिवहन के अगले युग को परिभाषित करेंगे।”