Share This Article रायपुर, 25 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / तोरवा थाना पुलिस ने चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की लिथियम बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये कीमत की चोरी गई बैटरी बरामद कर ली है। इस मामले में अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, हेमूनगर निवासी स्वरूप भट्टाचार्य ने 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के बाहर चार्जिंग में लगी उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की लिथियम बैटरी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों की पहचान सिरगिट्टी निवासी प्रवीण यादव (18) और रोहित विश्वकर्मा (18) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद कर ली गई। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Share This Article Post navigation CG : शहरों की सुविधाएं होंगी स्मार्ट और बेहतर…! ई-बस से लेकर आवास तक योजनाओं की समीक्षा… CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS फेरबदल…! 31 अफसरों के तबादले…पवन देव को मिली नई जिम्मेदारी…यहां देखें List