Share This Article रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को वर्ष 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें अर्थव्यवस्था में होने वाले उतार-चढ़ाव को समझने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने वाली नीतियों के लिए मजबूत सैद्धांतिक आधार विकसित करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही इस साल के सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं पूरी हो गई हैं। 1.2 करोड़ स्वीडिश क्राउन की पुरस्कार राशि रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को कुल 1.2 करोड़ स्वीडिश क्राउन (करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की पुरस्कार राशि मिलेगी। विजेताओं के नाम की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 12 अक्टूबर को की। आर्थिक नीतियों को समझने में योगदान दोनों अर्थशास्त्रियों का शोध यह समझने में मदद करता है कि अर्थव्यवस्था में बड़े बदलावों और उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए नीतियां किस तरह तैयार की जानी चाहिए। उनके काम का संबंध आर्थिक स्थिरता और नीतिगत फैसलों के लिए मजबूत सिद्धांत विकसित करने से है। अल्फ्रेड नोबेल ने शुरू नहीं किया था अर्थशास्त्र का पुरस्कार अर्थशास्त्र का पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल के मूल पांच पुरस्कारों में शामिल नहीं था। इसे स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1969 में शुरू किया था। अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत में भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में पुरस्कारों का प्रावधान था। पिछले साल इन्हें मिला था सम्मान वर्ष 2025 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप एघियोन और पीटर हॉविट को मिला था। उन्हें तकनीकी नवाचार और ‘क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन’ यानी पुराने तरीकों की जगह नए तरीकों के आने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की प्रक्रिया पर शोध के लिए सम्मानित किया गया था। Share This Article Post navigation ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए रखी अपनी 7 शर्तों पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को अपर्याप्त बताया फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज पर साइबर हमला, 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान