Engineers India Limited
Engineers India Limited
Share This Article

रायपुर 31दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Engineers India Limited invites walk-in-interview for Engineers in Raipur, Bina, Visakhapatnam, Dahej, Vadinar etc. Last date: 31 December / EIL इंजीनियर वॉक-इन , इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम),नई दिल्ली द्वारा निश्चित अवधि के आधार पर अनुभवी इंजीनियरों की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यूह की अधिसूचना जारी की गई है.

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, नवरत्न श्रेणी का सार्वजनिक उपक्रम तथा भारत की अग्रणी समग्र समाधान इंजीनियरिंग परामर्शी कंपनी है.
निश्चित अवधि के आधार पर देश भर में फैले विभिन्न निर्माण स्थलों जैसे रायपुर, बीना,विशाखापत्तनम
दाहेज, वाडीनार आदि में कार्य करने हेतु निम्नानुसार सिविल, मैकेनिकल, वेल्डिंग/एनडीटी, इलेक्ट्रिकल एवं इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में उम्मीदवारों की आवश्यकता है:-

उपर्युक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट “http://www.engineersindia.com” पर दिए गए विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक दिनांक 22.12.2025 से 31.12.2025 तक उपलब्ध रहेगा। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार उपर्युक्त निर्धारित अवधि के दौरान पंजीकरण पूर्ण करें और अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने पर, उम्मीदवार को एक पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी और वे जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकेंगे। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट लेंगे और नीचे दिए गए विवरण के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होंगेः-

उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, साक्षात्कार शाम 8 बजे तक और यदि आवश्यक हो, तो अगले दिन भी आयोजित किए जा सकते हैं। केवल उन उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण किया है और वैध पंजीकरण संख्या वाले प्रिंटआउट के साथ रिपोर्ट किया है।