Share This Article

रायपुर 28 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / ETrendingIndia / New Indian Standard for Electric Agricultural Tractors Released /इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टर मानक , केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2025 के अवसर पर इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टरों के लिए नया भारतीय मानक आईएस 19262:2025 – ‘इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टर : परीक्षण संहिता’ जारी किया। यह मानक भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा तैयार किया गया है।

इस मानक का उद्देश्य इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टरों की सुरक्षा, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन को सुनिश्चित करना है। इसके तहत पीटीओ पावर, ड्रॉबार पावर, बेल्ट-पुली प्रदर्शन, कंपन मापन और विभिन्न पुर्जों के निरीक्षण जैसे परीक्षणों के लिए एकसमान दिशा- निर्देश तय किए गए हैं।

आईएस 19262:2025 के लागू होने से देश में इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टरों को अपनाने में मदद मिलेगी, स्वच्छ कृषि तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण कम करने में योगदान होगा। यह मानक किसानों और उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की क्षमता और सुरक्षा पर अधिक भरोसा दिलाएगा तथा निर्माताओं को बेहतर और सुरक्षित उत्पाद बनाने में सहायता करेगा।

यह मानक कृषि यंत्रीकरण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भारत के मानकीकरण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।