Electric Car Sales: Record broken in June 2026...! Monthly electric car sales crossed the 30,000 mark for the first time.
Electric Car Sales
Share This Article

रायपुर, 02 जुलाई 2026/ Electric Car Sales: Record broken in June 2026…! Monthly electric car sales crossed the 30,000 mark for the first time.

Electric Car Sales : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री ने जून 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले महीने कुल 31,253 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जो पहली बार किसी एक महीने में 30 हजार का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

यह जून 2025 के मुकाबले 106 प्रतिशत अधिक है और मई 2026 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स रही नंबर-1

टाटा मोटर्स ने जून में 12,023 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर बाजार में पहला स्थान बनाए रखा। कंपनी की बिक्री पिछले साल की तुलना में 125 प्रतिशत बढ़ी। लगातार दूसरे महीने टाटा की मासिक बिक्री 10 हजार से अधिक रही। कंपनी की नेक्सन ईवी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही, जबकि पंच ईवी और अपडेटेड टियागो ईवी ने भी बिक्री को गति दी।

महिंद्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड

महिंद्रा ने जून में 7,645 ईवी बेचकर अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी की बिक्री में सालाना 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई। BE 6, XEV 9e और XEV 9S मॉडलों की मजबूत मांग से महिंद्रा को फायदा मिला।

एमजी तीसरे स्थान पर

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने जून में 5,785 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की विंडसर ईवी सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रही। इसके अलावा कॉमेट ईवी, जेडएस ईवी, एम9 एमपीवी और साइबरस्टर भी कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

अन्य कंपनियों का भी अच्छा प्रदर्शन

मारुति सुजुकी, विनफास्ट इंडिया और बीवाईडी इंडिया ने भी भारतीय बाजार में प्रवेश के बाद जून 2026 में अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक ईवी बिक्री दर्ज की। इससे साफ है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।