Share This Article

रायपुर 19 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Direct Recruitment to 11 Group ‘C’ Posts in EME Corps of Engineers / EME ग्रुप C भर्ती 2026 , इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) के महानिदेशालय ने ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती देवलाली, नासिक (महाराष्ट्र) स्थित आर्टिलरी स्ट्रेटिक वर्कशॉप में की जाएगी।

कुल 11 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत वाहन मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आर्मर और अपर श्रेणी लिपिक (यूडीसी) के कुल 11 रिक्तियां हैं .

योग्यता

तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणपत्र आवश्यक है। यूडीसी पद के लिए 12वीं पास तथा टाइपिंग ज्ञान जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन है तथा कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए यह 28 दिन है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 14-20 फरवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।