the Employees' State Insurance Corporation
the Employees' State Insurance Corporation
Share This Article

रायपुर 5 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Recruitment for 225 posts of Insurance Medical Officer Grade-2 in the Employees’ State Insurance Corporation (ESIC)/ ESIC IMO भर्ती 2026 , कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 के 225 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमबीबीएस डिग्रीधारी अभ्यर्थी, जिनकी रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई है, वे भी आवेदन के पात्र हैं। चयन CMSE-2024 के अंकों के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह वेतन एवं अन्य भत्ते मिलेंगे। आवेदन ईएसआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली भेजना होगा।