CM Dr. YadavCM Dr. Yadav
Share This Article

रायपुर, 21 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम : 2026 का आयोजन 21 और 22 अगस्त को नई दिल्ली में किया जा रहा है।

देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर मध्यप्रदेश की विकास संभावनाओं, निवेश अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की नई दिशा पर विशेष चर्चा होगी।

फोरम के दूसरे दिन 22 अगस्त को ‘एमपी : अनलॉकिंग द हार्ट ऑफ इंडिया’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी।

इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे।

टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में नई संभावनाओं पर होगी चर्चा

ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को भी विशेष स्थान दिया गया है। 22 अगस्त को ‘वीविंग द फ्यूचर : बिल्डिंग एन इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन इन एमपी’ विषय पर विशेष सत्र होगा।

इसमें उद्योग सचिव, जॉन किंग्सली, ओरिएंट क्रॉफ्ट के संस्थापक एवं सुधीर धींगरा तथा पीडब्ल्यूसी इंडिया के श्री रानेन बनर्जी सहभागिता करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश में एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन के विकास, उद्योगों के विस्तार तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और नए अवसरों पर मंथन

फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक पूंजी, नई अर्थव्यवस्था, ऊर्जा संक्रमण, व्यापार एवं आपूर्ति श्रृंखला, भारत-अमेरिका संबंध और वैश्विक निवेश जैसे विषयों पर भी प्रमुख सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।


Share This Article