Share This Article

रायपुर 2 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Fake marriage bureau: 2,286 fake profiles of young women duped, accused arrested / फर्जी मैरिज ब्यूरो ठगी , छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव शहर में 2,286 युवतियों के फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपितों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के युवकों को शिकार बनाकर 38 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस ने लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी – और संचालक नेहा पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अनाम शिकायत के बाद अंतरराज्यीय ठगी के रैकेट का राजफाश हुआ।

CSP वैशाली जैन ने बताया कि आरोपितों में लेबर कालोनी निवासी नेहा (23) और कवर्धा निवासी धर्मेंद्र (32) शामिल हैं। आरोपितों ने सृष्टि कालोनी में “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से एक कंपनी भी रजिस्टर्ड करवाई थी, जो पिछले दो वर्षों से संचालित हो रही थी। कार्यालय में लगभग दस कर्मचारी भी रखे थे।

रजिस्ट्रेशन, मीटिंग, परिवार से मुलाकात के नाम पर अलग-अलग पैकेज बेचे जाते थे, जिनकी कीमत तीस हजार से चालीस हजार के बीच हुआ करती थी.

14 की-पेड मोबाइल, सात स्मार्टफोन और नौ रजिस्टर बरामद, इनसे फर्जी प्रोफाइल दर्ज है. ठगी में हो रहा था कार्पोरेट सिम का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस
सैकड़ों वाट्सएप चैट्स खंगाल रही है. उनकी एक वेबसाइट भी थी, जिसे भांडा फूटने के बाद अंडर मेंटनेंस पर डाल दिया गया है।

आरोपित इंटरनेट मीडिया पर मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन भी कर रहे थे, जिससे उन्हें ग्राहक मिलते रहे।

युवतियों से बातचीत कराई जाती थी। जब युवक या उनके परिवार वाले भुगतान कर देते थे, तब मुलाकात से पहले अलग-अलग बहाने बना दिए जाते थे।