Share This Article रायपुर, 28 जून 2026/ Fertilizers Seized: Big news for farmers! 11 bags of fertilizer bearing ‘Odisha’ markings seized… Agriculture Department conducts raid. Fertilizers Seized : किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां (करीब 550 किलोग्राम) जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) प्रिंट वाली उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की गुणवत्ता और वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रदेश में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक के भंडारण, परिवहन और विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share This Article Post navigation मानसून में बढ़ा पशुओं में गलघोंटू बीमारी का खतरा : टीकाकरण की अपील MP Agriculture : MP की चार पारंपरिक कृषि उपजों को मिला GI Tag…! किसानों और प्रदेश को मिली बड़ी पहचान