रायपुर, 15 जुलाई 2026/ FIFA World Cup 2026: FIFA World Cup… Messi’s Argentina vs. England…! The second semi-final between Argentina and England takes place today.
FIFA World Cup 2026 : फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में अब केवल स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड खिताब की दौड़ में बचे हैं। पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटाया।
आज होगा दूसरा सेमीफाइनल
दूसरे सेमीफाइनल में आज अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच जीतने वाली टीम 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला
फाइनल से पहले 18 जुलाई को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। इसमें फ्रांस का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा।
19 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला
विश्व कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। स्पेन पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और अब उसे अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार है।
स्पेन शानदार फॉर्म में
स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन (FIFA World Cup 2026) किया है। मजबूत रक्षा और आक्रामक खेल के दम पर टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, जबकि अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है।
