Share This Article रायपुर, 23 जून 2026/ Fire Safety Inspection: Fire safety lapses exposed in Raipur coaching centers…! Notices issued to several institutes… instructions given to rectify issues within one week. Fire Safety Inspection : नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं लिफ्ट सुरक्षा मानकों को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देश एवं नगर निवेशक के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण में अनअकादमी, आरसीसी, अकादजा, विद्यापीठ एवं एलन जैसे प्रमुख कोचिंग संस्थान शामिल रहे। कई संस्थानों में मिली खामियां निरीक्षण के दौरान एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ में कक्षाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने तथा वेंटिलेशन संबंधी कमियां पाई गईं। हालांकि अन्य सुरक्षा मानक सामान्य रूप से संतोषजनक पाए गए। वहीं अकादजा और आरसीसी में फायर सेफ्टी अनुपालन, वेंटिलेशन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित कई गंभीर कमियां सामने आईं। एक सप्ताह में सुधार के निर्देश सभी संबंधित संस्थानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित जोनों को नोटिस जारी कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सख्त चेतावनी निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं किए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम की मौजूदगी यह निरीक्षण सहायक अभियंता, उप अभियंता तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण दल ने मौके पर सुरक्षा मानकों का विस्तृत परीक्षण किया। Share This Article Post navigation CG CBG Policy 2026 : छत्तीसगढ़ में हरित क्रांति…! गोबर और कचरे से बनेगी ऊर्जा…निवेश और रोजगार के नए अवसर Tax Department Transfer : आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 209 इंस्पेक्टरों के तबादले…यहां देखें जंबो List