Flydubai plane crashFlydubai plane crash
Share This Article

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / फ्लाईदुबई एयरलाइन के विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश के मामले में दो और पायलटों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. दोनों पायलट मालदीव के नागरिक हैं और फ्लाईदुबई में काम करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. उन पर ओमान के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के साथ मिलकर कथित साजिश रचने का शक है. बताया जा रहा है कि दोनों पायलट पहले इजरायल भी जा चुके हैं. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक उनकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है और न ही उन पर सार्वजनिक रूप से आरोप तय किए गए हैं.


रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के दूतावास ने दोनों पायलटों के परिवारों को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि दोनों फ्लाईदुबई में काम करने वाले छह मालदीव के पायलटों में सबसे नए कर्मचारी थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के साथ काम किया था. हमाम अल-हम्मामी पर 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश करने का आरोप है. अब दो अन्य पायलटों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस कथित साजिश में एक से ज्यादा लोग शामिल थे.


Share This Article