फ्रांस सिरिंज हमला
फ्रांस सिरिंज हमला

रायपुर / ETrendingIndia / France Music Festival: 145 people attacked with syringes/
फ्रांस सिरिंज हमला , फ्रांस के वार्षिक उत्सव ‘फेते दे ला म्यूजिक’ के दौरान देशभर में दहशत फैल गई, जब 145 लोगों पर सिरिंज से हमले की पुष्टि हुई।

फेते दे ला म्यूजिक, संगीत और उल्लास के लिए जाना जाता है, लेकिन इस वर्ष डर और अराजकता में बदल गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ितों को पहले कुछ असामान्य महसूस नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें चक्कर, थकावट और असामान्य व्यवहार का अनुभव हुआ।

समाचारपत्र ‘द गार्जियन’ के अनुसार, कई पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कर टॉक्सिकोलॉजी और विषैले रसायनों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें कोई खतरनाक पदार्थ—जैसे जीएचबी (ड्रग्स), हाइड्रोक्सीब्यूटायरेट या रोहिपनॉल—तो नहीं दिया गया।

यह सिरिंज हमला पिछले कुछ वर्षों से फ्रांस और यूरोप में बढ़ते सिरिंज हमलों की श्रृंखला का हिस्सा प्रतीत होता है।

फ्रांस प्रशासन जांच में जुटा है और आयोजनों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।