the Republic Day Parade 2026
the Republic Day Parade 2026
Share This Article

रायपुर 30 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / The Minister of State for Defence presented awards to the best marching contingent and the best tableau of the Republic Day Parade 2026./ गणतंत्र दिवस परेड पुरस्कार 2026 , रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 30 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस परेड-2026 के अंतर्गत तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कृत झांकियों के नाम इस प्रकार हैं-

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – भारतीय नौसेना
  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस
  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश):

महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक)

  1. जम्मू – कश्मीर (जम्मू – कश्मीर के हस्तशिल्प एवं लोक नृत्य)
  2. केरल (वाटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी – संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम – राष्ट्र की अन्तरात्मा की पुकार)

विशेष पुरस्कार:

  1. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम – 150 वर्ष पूरे होने का स्मरणोत्सव)
  2. ‘वंदे मातरम: भारत की शाश्वत गूंज’ नृत्य समूह

नागरिकों द्वारा अपनी पसंदीदा झांकी और परेड दस्ते के लिए मायगॉव पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन मतदान के आधार पर ‘लोकप्रिय पसंद’ श्रेणी के परिणाम इस प्रकार हैं:

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – असम रेजिमेंट
  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – सीआरपीएफ

शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश): गुजरात (स्वदेशी मंत्र – आत्मनिर्भरता – स्वतंत्रता: वंदे मातरम), उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति), राजस्थान (मरुस्थल का स्वर्णिम स्पर्श: बीकानेर स्वर्ण कला (उस्ता कला))

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी – विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत के पथ पर भारतीय विद्यालय शिक्षा को गति प्रदान करना)