Share This Article गणपति उत्सव शुरू हुआ ,जब देश को चाहिए था स्वराज अलख जगाने जन-जन को, तिलक ने किया था आगाज… तब से हर बरस गजानन होते विराजमान है पीड़ा हरते , प्रभु देते सबको वरदान हैं … आते हैं जग में खुशियाँ लेकर, हर घर का ये त्योहार है एकदंत कहो या लम्बोदर, इनकी महिमा अपरंपार है … ढल जाते हैं , हर आकार में जिसको जैसा भाता है भोले भाले हैं , हमारे गणपति हर वर्ग से इनका नाता है… भर जाता है, भरपूर ऊर्जा से शहर – गांव का हर एरिया जयघोष होता है , चहुंओर जब गणपति बप्पा मोरिया … गाजे – बाजे संग होता है, विसर्जन नदिया हो या तरिया ब्रम्हांड में गूंजता है, एक ही स्वर गणपति बप्पा मोरिया … श्रद्धावत सुरेश श्रीवास, सृष्टि ब्लॉक्स, अवंति विहार रायपुर Etrending India गणपति उत्सव 2025 Share This Article Post navigation मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में बनेगा ट्रॉमा सेंटर ,भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की लगेगी प्रतिमा मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में बनेगा ट्रॉमा सेंटर ,भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की लगेगी प्रतिमा