रायपुर ,22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Gariaband: District police distributed free learning licenses and helmets. / गरियाबंद पुलिस सड़क सुरक्षा , गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत थाना देवभोग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस एवं हेल्मेट वितरण का आयोजन किया गया।
गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत दिनांक 22.01.2026 को पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में उप पुलिस अधीक्षक लीतेश सिंह यातायात नोडल, गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद एवं ओमप्रकाश कुजूर एसडीओपी मैनपुर व उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता राठौर के साथ आरटीओ के टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम , नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस व हेल्मेट वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजेश तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, सुशील यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहित कई जनप्रतिनिधि के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना देवभोग एवं यातायात पुलिस के विशेष भूमिका रही।
