Share This Article रायपुर, 03 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia /Irregularities in purchasing material from GeM portal: Principal of Rajiv Lochan College, Rajim, and three professors suspended / जेम पोर्टल क्रय अनियमितता , उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक श्री देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाई गई है। जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय की गई सामग्री में इनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का निर्णय : 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट , जेम पोर्टल से क्रय प्रक्रिया का सरलीकरण वन मंत्री ने चारामा के जैसाकर्रा में किया इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण