Share This Article

रायपुर 18 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Guru Ghasidas University, Bilaspur invites applications for the posts of Professor, Associate Professor and Assistant Professor for various academic departments/ GGU शिक्षक पद आवेदन , केंद्रीय विश्वविद्यालय ,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा पत्र क्र. 6756 / भर्ती / प्रशा. / दिनांक 13.12.2025 जारी कर विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों हेतु आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक प्राध्यापको के पदों हेतु ऑन- लाईन आवेदन आमंत्रित किये गए है.

निर्धारित प्रारुप में विधिवत भरे हुये आवेदन केवल आनलाईन माध्यम से दिनांक 26 जनवरी 2026 तक भरे जाने है।

रिक्त पदों की संख्या, न्यूनतम अर्हता, सामान्य अनुदेश, समवर्गी विषय, पूर्व विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर चुके अभ्यर्थियों हेतु निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ggu.ac.in पर प्रदर्शित है।

इच्छुक आवेदकों को आवेदन करते समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, ग्रेड वेतन के साथ कार्यानुभव तथा संबंधित वर्षों का फार्म 16/ आयकर रिटर्न शोध प्रकाशन इत्यादि के स्पष्ट सुसंगत अभिलेख अपलोड करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रस्तुत आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा ।

GGU शिक्षक पद आवेदन , इस विज्ञापन से संबंधित सूचनायें परिवर्तन अथवा संशोधन की जानकारी केवल विश्वविद्यालय के वेबपटल पर प्रदर्शित की जायेगी। अतः इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिये विश्वविद्यालय की वेबपटल www.new.ggu.ac.in का नियमित अवलोकन करें एवं अपने आपको अद्यतन रखें।