रायपुर 11 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / The oil extracted from the oil mill is natural, pure and chemical-free: Chairman of Chhattisgarh Oil Mill Development Board inspected the oil crushing process , घानी तेल प्राकृतिक शुद्ध , छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू ने पाटन विकासखंड के ग्राम देवादा में परंपरागत घानी के माध्यम से तेल पेराई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कच्चे माल की गुणवत्ता, उत्पादन की पारंपरिक पद्धति, स्वच्छता एवं प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन किया।
श्री साहू ने घानी संचालकों और कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि तेलघानी विकास बोर्ड का मुख्य उद्देश्य परंपरागत घानी उद्योग का संरक्षण करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना तथा किसानों व कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
श्री साहू ने परंपरागत घानी तेल की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घानी से निकाला गया तेल प्राकृतिक, शुद्ध एवं रसायन- मुक्त होता है। यह कम तापमान पर धीरे-धीरे पेराई से तैयार किया जाता है, जिससे तेल के पोषक तत्व, प्राकृतिक खुशबू और स्वाद सुरक्षित रहते हैं। घानी तेल में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।
ग्राम देवादा में स्थानीय कारीगर पारंपरिक विधि से मूंगफली, सरसों और अन्य तिलहनों से तेल निकालते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। बोर्ड द्वारा ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देकर पारंपरिक घानी तेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
