Nature's fury in Himachal
Nature's fury in Himachal
Share This Article

रायपुर , 24 जून 2026/ ETrendingIndia / “GM moves towards automation: Deploys 50 robots in factory after layoffs…“अमेरिका की वाहननिर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ने मिशिगन स्थित अपनी फैक्ट्री जीरो में कर्मचारियों की जगह बड़े पैमाने पर रोबोट तैनात करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने पहले करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब प्लांट में लगभग 50 कोलेबोरेटिव रोबोट यानी कोबॉट्स लगाए गए हैं।

कंपनी इस कदम को उत्पादन प्रक्रिया को आधुनिक बनाने, लागत कम करने और कामकाज की दक्षता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा बता रही है।

जीएम के लगाए गए कोबॉट्स इंसानी कर्मचारियों के साथ काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये रोबोट फिलहाल गाडिय़ों के बॉडी पैनल जोडऩे और बार-बार होने वाले उत्पादन कार्यों को संभाल रहे हैं।

फैक्ट्री जीरो कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण इकाइयों में शामिल है। कंपनी का कहना है कि नई तकनीक अपनाने से उत्पादन तेज होगा, काम में सटीकता बढ़ेगी और मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक प्रभावी बन सकेगी।

जीएम का कहना है कि रोबोट कर्मचारियों की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि उनके काम को आसान बनाने के लिए लाए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक, ये मशीनें बार-बार होने वाले कठिन काम संभाल सकती हैं, जिससे कर्मचारियों पर शारीरिक दबाव कम होगा और सुरक्षा बेहतर होगी।

हालांकि, कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि कुछ प्रभावित कर्मचारियों को अस्थायी अवकाश पर रखा गया है और उनके वापस लौटने की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।

यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन ने कंपनी के इस कदम पर चिंता जताई है। यूनियन का कहना है कि बढ़ता ऑटोमेशन कर्मचारियों के रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर सकता है। उसने रोबोट लगाने और कर्मचारियों की संख्या घटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बढ़ते निवेश के कारण वाहन उद्योग तेजी से बदल रहा है और आने वाले समय में रोजगार को लेकर बहस और तेज हो सकती है।