Governor Appointment: New governors appointed in 6 states...! CM Vishnu Dev Sai congratulated...CM Vishnu Dev Sai congratulated...see full listGovernor Appointment
Share This Article

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। Governor Appointment : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपालों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।इस बदलाव में दो राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि चार अन्य लोगों को पहली बार इन राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जारी जानकारी के मुताबिक, इस प्रशासनिक फेरबदल में दो राज्यपालों का एक राज्य से दूसरे राज्य में तबादला किया गया है, जबकि चार अन्य लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों का उद्देश्य और संबंधित आदेशों का पूरा विवरण राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक विज्ञप्ति के आधार पर देखा जा सकता है।

देखें पूरी सूची

दो राज्यपालों का तबादला, चार नए चेहरों को जिम्मेदारी