Gram Sabha 2026: Gram Sabhas to be held across Chhattisgarh on June 24...! The list of PM Awas beneficiaries will be finalized... major decisions regarding village development will be taken.
Gram Sabha 2026
Share This Article

रायपुर, 16 जून 2026/ Gram Sabha 2026: Gram Sabhas to be held across Chhattisgarh on June 24…! The list of PM Awas beneficiaries will be finalized… major decisions regarding village development will be taken.

Gram Sabha 2026 : छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम सभाओं को ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, रोजगार, पंचायतों की वित्तीय स्थिति और स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा एवं निर्णय लेने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं।

दावे-आपत्तियों का निराकरण

इस बार ग्राम सभा का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और अनुमोदन रहेगा। ग्राम सभा में पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया जाएगा।

बैठक में पंचायतों के आय-व्यय, विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत संपत्तियों के प्रबंधन और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VBGRAMG) के तहत रोजगार के अवसर, मजदूरी भुगतान और ग्राम आधारित विकास योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

राज्य सरकार ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में शामिल होकर गांव के विकास संबंधी निर्णयों में भागीदारी निभाने की अपील की है।

125 दिन रोजगार गारंटी पर होगी चर्चा

24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VBGRAMG) योजना की भी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।

बैठक में योजना के क्रियान्वयन, ग्रामीण आजीविका संवर्धन और रोजगार सृजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि योजना के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने का प्रस्ताव है।

साथ ही बेरोजगारी भत्ते के बेहतर प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान और ग्राम सभा आधारित विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को लागू करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।