Share This Article

रायपुर 23 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited, Kolkata Notified Apprentices: Last Date for Registration is 10th January / GRSE अप्रेंटिस भर्ती 2026 , गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) (भारत सरकार का उपक्रम / Ministry of Defence) कोलकाता द्वारा अप्रेंटिस की नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की गई है.

इस संबंध में वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 समय-समय पर संशोधित के तहत 220 अप्रेंटिस और 06 एचआर ट्रेनी की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त होने की तिथि 10 जनवरी 2026 (23.59 बजे) है.

GRSE अप्रेंटिस भर्ती 2026 , अप्रेंटिस को स्टाइपेंड दिया जाएगा . सामान्य शर्तें, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें, आदि जैसे विवरण जीआरएसई की वेबसाइट www.grse.in के ‘Career section’ या https://jobapply.in/grse2025app पर उपलब्ध हैं।